
You must need to login..!
Description
कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन हो गया। वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान रविवार देर रात उनका निधन हो गया। शिवहर के अम्बाकला के रहने वाले रघुनाथ झा 78 वर्ष के थे। वे बिहार के राजनीति के एक प्रमुख हस्ती थे।
राजनीतिक सफर
वर्ष 1969- में शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के अम्बा कला पंचायत से मुखिया
1970- में सीतामढ़ी जिला परिषद के अध्यक्ष
1972 से 1998 तक शिवहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह वार विधायक
1999 से 2004 तक समता पार्टी के टिकट पर गोपालगंज से सांसद
2004 से 2009 तक बेतिया से राजद के टिकट पर सांसद
1980 पहली बार डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार सरकार में मंत्री बने
1985 में जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए और विधानमंडल दल के नेता निर्वाचित किए गए
1989 जनता दल के गठन बाद पार्टी के पहले प्रदेशाध्यक्ष बने
1990 में हुए मुख्यमंत्री के चुनाव में जनता दल का चुनाव लड़ा और उन्हें 27 मत प्राप्त हुआ
1990 में लालू प्रसाद के नेतृत्व में बनी सरकार में दूसरे नंबर पर मंत्री बने और संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, सांस्थिक वित्त तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित आधा दर्जन विभागों के मंत्री बनाए गए
पुनः 1993 में राज्य सरकार में संसदीय कार्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बने 1993 से 1998 तक राज्य सरकार में मंत्री रहे
1998 में लालू प्रसाद से मतभेद होने के बाद राजद से अलग होकर समता पार्टी में शामिल हुए और नैतिकता के आधार पर बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दी
1999 में गोपालगंज से सांसद बने
2004 में बेतिया से सांसद बने 2008 में केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में भारी उद्योग राज्य मंत्री बनाए गए।